भारत

शादी के पूर्व संबंधों को लेकर ब्लैकमेल कर रहा था प्रेमी, महिला ने दो भाइयों के साथ मिलकर की हत्या

jantaserishta.com
11 July 2023 5:26 PM IST
शादी के पूर्व संबंधों को लेकर ब्लैकमेल कर रहा था प्रेमी, महिला ने दो भाइयों के साथ मिलकर की हत्या
x

DEMO PIC 

शव को जंगल में दफना दिया।
रांची: झारखंड के पलामू में एक महिला एवं उसके दो भाइयों ने मिलकर एक 19 वर्षीय युवक की हत्या कर दी और शव को जंगल में दफना दिया। महिला का कहना है कि युवक विवाह पूर्व संबंधों को लेकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
पुलिस ने लगभग 15 दिनों बाद इस हत्याकांड का खुलासा किया है। मंगलवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में युवक के शव को कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मारे गए युवक का नाम नयन कुमार सिंह है। वह पलामू के छतरपुर का रहने वाला था। बीते 22 जून से वह अचानक घर से लापता हो गया। घरवालों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नयन का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। सूचना के आधार पर पुलिस युवती के पाटन थाना अंतर्गत बरसैयता गांव पहुंची। पता चला कि उसकी शादी हो चुकी है और वह छत्तीसगढ़ में रहती है। पुलिस ने संदेह के आधार पर युवती के ससुराल जाकर उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
आखिरकार वह पुलिस के सामने टूट गई और इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। उसने बताया कि शादी के पहले नयन के साथ उसके संबंध थे। शादी के बाद भी वह उसे पुराने संबंधों के आधार पर ब्लैकमेल कर रहा था। कुछ दिन पहले वह अपने मायके आई तो नयन उससे मिलने आ पहुंचा। उसने अपने दोनों भाइयों को इसकी जानकारी दी। फिर तीनों ने मिलकर उसकी हत्या का प्लान रचा। गला दबाकर हत्या के बाद शव को जंगल में दफना दिया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story