भारत

प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की, फिर घर से महज 300 मीटर की दूरी पर...

jantaserishta.com
19 Nov 2024 4:39 PM IST
प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की, फिर घर से महज 300 मीटर की दूरी पर...
x
युवती को गोली उस समय गोली मारी जब वह तड़के घर के सामने टहल रही थी.
प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में नाराज प्रेमी ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद प्रेमिका के घर से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, युवती को इलाज के लिए गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, थाना कोहड़ौर इलाके के मदाफरपुर गांव में रहने वाली 22 साल की युवती को दिलीपपुर थाना इलाके के सिंगठी खालसा गांव निवासी उदय राज वर्मा (30) ने उसके घर के सामने गोली मार दी।
उदय राज वर्मा ने युवती को गोली उस समय गोली मारी जब वह तड़के घर के सामने टहल रही थी। उसे गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किया गया, जहां उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। लगभग एक घंटे बाद उदय राज वर्मा का शव युवती के घर से महज 300 सौ मीटर की दूरी पर मिला। उसको गोली लगी थी और उसका शव खून से लथपथ था। घटना की सूचना मिलने पर एसपी डॉ. अनिल कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इलाके में इस बात को लेकर चर्चा है कि लंबे वक्त से मृतक युवती और युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतक युवक, युवती की शादी से नाराज था। बीते 15 नवंबर को युवती की शादी हुई थी और वह कल मायके आई थी। इस घटना से इलाके में कोहराम मचा है।
एसपी ने बताया कि आज थाना कोहड़ौर के मदाफरपुर गांव में सुबह एक युवती के घायल अवस्था में खेत में मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन के दौरान यह संज्ञान में आया प्रत्यक्ष सदस्यों द्वारा वहां यह बताया गया कि दो गोली की आवाज सुनाई दी। उसके बाद एक व्यक्ति को वहां से जाते हुए देखा गया।
घटनास्थल से लगभग 300 मीटर की दूरी पर उस युवक का शव खेत में पड़ा हुआ मिला। उसके पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। जांच में पता चला है कि युवक और युवती दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक, प्रेमिका की ननिहाल का रहने वाला है। जांच से प्राप्त तथ्यों और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवती को बेहतर इलाज के लिए एसआरएन प्रयागराज रेफर किया गया था, वहां से सूचना प्राप्त हुई है कि युवती की भी मौत हो गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story