भारत

'प्रेमी' ने 'प्रेमिका' को मारी गोली, फिर आत्महत्या...ऐसे बिगड़ी बात

jantaserishta.com
10 Nov 2025 9:13 AM IST
प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली, फिर आत्महत्या...ऐसे बिगड़ी बात
x
इलाके में हड़कंप.
झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में रविवार दोपहर एक युवक ने पहले प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को गोली मार ली. गोली लगने पर प्रेमी की मौत हो गई जबकि प्रेमिका घायल है जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. प्रेमिका यूनिवर्सिटी में MBA की छात्रा बताई जा रही है और दोनों ललितपुर जिले के रहने वाले हैं.
घायल प्रेमिका का नाम कार्तिका चौबे और प्रेमी का नाम मनीष साहू था. युवती यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहती थी. रविवार दोपहर में दोनों यूनिवर्सिटी हॉस्टल के पास आये हुए थे और आपस मे बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान मनीष ने अचानक कृतिका को गोली मार दी. इसके बाद उसने खुद को भी उसी तमंचे से गोली मार ली.
गोली चलने की आवाज सुनकर वहां अफरा तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, और राहगीरों की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. डॉक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया जबकि कृतिका की हालत गंभीर होने पर इलाज शुरू कर दिया गया है. घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है.
एसएसपी झांसी ने बताया कि बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के पास 25 वर्षीय युवक मनीष साहू ने पहले युवती को गोली मारी. इसके बाद खुद को गोली मार ली. दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया. जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि युवती को इलाज दिया जा रहा है. दोनों ललितपुर के रहने वाले हैं और युवती यूनिवर्सिटी की छात्रा. अभी तक प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि कुछ निजी व्यवहार के कारण यह हुआ है. बाकी परिजनों के आने के बाद स्प्ष्ट होगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story