भारत

प्रेमिका की शादी तय हुई तो प्रेमी ने खाई में धकेला, मौत

jantaserishta.com
11 Oct 2026 5:52 PM IST
प्रेमिका की शादी तय हुई तो प्रेमी ने खाई में धकेला, मौत
x
जानें स्टोरी.
कोल्हापुर: महाराष्ट्र के पुणे से बीते महीनों एक दर्दनाक कहानी सामने आई थी. जहां प्रेमिका सिया ने अपने प्रेमी केतन को लोहागढ़ किला से धक्का देकर मार डाला था. वहीं ऐसा ही एक मामला अब कोल्हापुर जिले से आया है. बस अंतर इतना है कि यहां प्रेमी ने प्रेमिका को गहरी खाई में धक्का देकर मार डाला. इस सनसनीखेज मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है.
जानकारी के मुताबिक आरोप है कि प्रेमिका की शादी तय होने के बाद युवक ने उसे नाईकवाडी के पास एक गहरी खाई में धकेल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी ने युवती के लापता होने की बात कहकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस की पूछताछ में उसने कथित तौर पर अपना अपराध कबूल कर लिया.
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 25 वर्षीय श्रीपाद दिनकर वडू के रूप में हुई है. जबकि मृतका का नाम तरन्नुम बशीर नाईक था. दोनों कोल्हापुर जिले की गारगोटी स्थित अवधूत कॉलोनी में एक-दूसरे के घर के सामने रहते थे. इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और बाद में उनके बीच प्रेम संबंध बन गए.
तरन्नुम महागांव स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उसकी शादी तय हो गई थी. इसके बाद तरन्नुम ने श्रीपाद से प्रेम संबंध जारी रखने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा था.
बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे श्रीपाद ने तरन्नुम को मिलने के लिए बुलाया. इसके बाद वह उसे नाईकवाडी के पास स्थित एक गहरी खाई के नजदीक ले गया. वहां तरन्नुम ने उसे बताया कि उसकी शादी तय हो चुकी है और अब दोनों के बीच प्रेम संबंध जारी नहीं रह सकते.
आरोप है कि इस बात से नाराज होकर श्रीपाद ने तरन्नुम को खाई में धकेल दिया. गहरी खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी ने कथित तौर पर युवती के लापता होने की कहानी बताई और खुद भुदरगड पुलिस स्टेशन पहुंच गया.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी से पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक, गहन पूछताछ के दौरान श्रीपाद ने कथित तौर पर युवती को खाई में धकेलने की बात स्वीकार कर ली. इसके बाद मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई.
उधर, घटना की जानकारी मिलने पर तरन्नुम के रिश्तेदार गारगोटी के जिला अस्पताल पहुंचे. वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया. इस घटना से भुदरगड तहसील में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story