भारत
प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, लड़की की मां ने आरोपी को उतारा मौत के घाट, फैली सनसनी
jantaserishta.com
21 April 2024 9:32 AM IST

x
दोहरे हत्याकांड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है.
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में दोहरे हत्याकांड का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक आरोपी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है, जबकि आरोपी से अपनी बेटी को बचाने की कोशिश में लड़की की मां ने आरोपी की हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि सुरेश और अनुषा के साथ काम करते थे और पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में थे, जबकि सुरेश पहले से शादीशुदा था और अनुषा उसके साथ रिश्ते में नहीं रहना चाहती थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था.
गौरतलब है कि सुरेश ने अनुषा को मिलने के लिए पार्क बुलाया था. ये बात उसने अपनी मां को बताई कि वह पार्क में किसी से मिलने जा रही है. जिस पर उसकी मां का संदेह हुआ तो वह भी अनुषा के पीछे-पीछे पार्क पहुंच गई, जहां उसने सुरेश को अनुषा पर चाकू से हमला करते देखा.
पुलिस ने बताया कि अनुषा की मां उसे बचाने के लिए दौड़ीं और सुरेश के सिर पर पत्थर से वार कर दिया. सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. साउथ डिविजन के पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सुरेश ने जयनगर के साराक्की पार्क में शाम करीब पौने पांच बजे चाकू से हमला कर दिया, जिससे अनुषा के सीने और गर्दन पर चोट लगी थी. घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने अनुषा को मृत घोषित कर दिया.
इसके बाद गंभीर रूप से घायल अनुषा को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से संबंधित दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं और आरोपी महिला और चश्मदीद से पूछताछ की जा रही है.
वहीं, DCP का कहना है कि सुरेश और अनुषा एक दूसरे के साथ काम करते थे. अनुषा एक केयरटेकर थी तो सुरेश एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के लिए काम करता था. अनुषा उससे लगातार दूरी बनाए रखने की कोशिश कर रही थी.उम्मीद लगाई जा रही है कि इस कारण ये घटना हुई होगी.
Tagsकर्नाटकबेंगलुरुबेंगलुरु न्यूज़बेंगलुरु पुलिसप्रेमीप्रेमिकाहत्याKarnatakaBengaluruBengaluru NewsBengaluru PoliceBoyfriendGirlfriendMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





