भारत

प्रेमी ने प्रेमिका के बेटे को मार डाला, शव को सूटकेस में बंदकर फेंका

jantaserishta.com
19 Dec 2022 8:31 AM IST
प्रेमी ने प्रेमिका के बेटे को मार डाला, शव को सूटकेस में बंदकर फेंका
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
आरोपी कासिफ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है.
रुड़की: उत्तराखंड के रुड़की में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के 12 साल के बेटे की हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को सूटकेस बंदकर गंगनहर में फेंक दिया. महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कासिफ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है.
बताया जा रहा है कि जब फोन पर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो अपने प्रेमी को अपना बड़ा बेटा बताने लगी. हालांकि बाद में महिला ने सच उगल दिया और बड़े बेटे का सच सबके सामने आ गया. दोनों पिछले काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे.
जानकारी के मुताबिक महिला ने शनिवार सुबह फोन कर पुलिस को सूचना दी कि वह दरगाह किलकिली साबह बस्ती में किराए के मकान में रहती है और उसके दो बेटे हैं. बड़ा बेटा कासिफ शराब पीने का आदि है, जिसने उसके छोटे 12 साल के बेटे की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में रखकर कहीं फरार हो गया. जिस समय उसने इस घटना को अंजाम दिया वह दरगाह गई हुई थी.
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह और थानाध्यक्ष जहांगीर अली मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला का बड़ा बेटा कासिफ एक बड़ा बैग ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद दिखाई दिया. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला से जिसे अपना बड़ा बेटा बता रही है, दरअसल वह उसका प्रेमी है और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहे रहे थे.
इस पर पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया. एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि बच्चे के शव की तलाश की जा रही. पुलिस के अनुसार, मुस्कान (40) निवासी आलवी नगर, थाना लोनी जिला गाजियाबाद पिरान कलियर में किलकिली साहब रोड पर अपने बेटे अयान (12) और प्रेमी कासिफ के साथ पिछले नौ साल से किराए पर कमरा लेकर रह रही थी.
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात उसका प्रेमी के साथ विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि वह प्रेमी के मारपीट करने के डर से दरगाह परिसर में जाकर सो गई. शनिवार की सुबह जब वह घर वापस लौटी तो उसका बेटा अयान घर पर नहीं था. फिर महिला ने अपने प्रेमी से बेटे के बार में पूछा तो उसने बात टालने की कोशिश की और कहा कि यहीं कहीं हो आ जाएगा. इसके बाद प्रेमी भी महिला के साथ मिलकर अयान को ढूंढने लगा.
दो बच्चे की तलाश करते-करते रुड़की चले गए. फिर उसका प्रेमी महिला को छोड़कर चला गया और वापस नहीं आया. फिर महिला ने किसी अन्य युवक की मदद लेकर आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसका प्रेमी सिर पर एक कंबल में बंधी पोटली और एक बड़ा बैग ले जाता हुआ दिखाई दिया. इस बीच अलवीनगर लोनी गाजियाबाद में रहने वाले महिला के बड़े ने बेटे ने अपनी मां को फोन कर बताया कि उसके प्रेमी ने आयान की हत्याकर शव को फेंक दिया है. महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story