
x
पढ़े पूरी खबर
चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट में पुलिस ने थाने में प्रेमी और प्रेमिका की शादी कराई. बताया जा रहा है कि दोनों के परिजन इस शादी के खिलाफ थे. लेकिन ये दोनों एक दूसरे के साथ ही शादी के लिए अड़े थे. दोनों के बालिग होने के चलते पुलिस ने निर्णय लिया और थाने में हिंदू रीति रिवाज से इनकी शादी करा दी. इस मामले पर थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि दोनों के परिजनों को बुलाकर बात की और वो शादी के लिए तैयार हो गए. दोनों पक्षों की सहमती के बाद थाने के मंदिर में पंडित बुलाकर इनकी शादी करा दी.
यह मामला जनपद चित्रकूट के मानिकपुर थानांतर्गत का है. जहां ग्राम दराई चुरह केशरूवा की प्रभा देवी और सरहट रूलर के रहने वाले नीरज का प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे. दोनों का रिश्ता भी तय हो चुका था और इसी वर्ष सर्दी के मौसम में दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले थे.
तभी लड़की के पिता उसकी शादी कहीं और करवाने का मन बना लिया. तभी लडकी के पिता ने लड़के के पिता से चार माह बाद शादी करवाने की बात कही. लेकिन लड़की उसी दिन शादी करवाने की बात पर अड़ी रही.
लड़की और लड़का शादी तयशुदा रिश्ते पर ही शादी करना चाहते थे. ऐसे में लड़की ने थाना मानिकपुर में जाकर अपनी इच्छानुसार शादी करने की बात कही. जिसके बाद थानाध्यक्षा रीता सिंह की पहल पर प्रेमी युगल की थाने में शादी करवा दी गई. शादी के बाद दूल्हा और दुल्हन दोनों बेहद खुश दिखे. दाम्पत्य को सुखी जीवन की शुभकामनाएं देकर विदा किया गया.
Tagsचित्रकूटचित्रकूट न्यूज़यूपी न्यूज़उत्तरप्रदेश न्यूज़पुलिस थाने में हुई प्रेमी-प्रेमिका की शादीChitrakootChitrakoot NewsUP NewsUttar Pradesh Newsmarriage of boyfriend and girlfriend took place in the police station.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





