प्रेमिका के सामने प्रेमी तड़प-तड़पकर मर गया…होटल में हड़कंप

झांसी: यूपी के झांसी जिले में मोहल्ला दतिया गेट बाहर रहने वाले शादीशुदा प्रेमी ने प्रेमिका से नाराज होकर बुधवार सीपरी बाजार स्थित होटल के कमरे में फांसी लगा ली। प्रेमिका का आरोप है कि वह मदद के लिए गुहार लगती रही पर होटल ने उसकी आवाज नहीं सुनी। इससे प्रेमी तड़पतड़प कर मर गया। वहीं परिजनों ने आत्महत्या पर संदेह जाहिर करते हुए मामले की जांच की मांग की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहर दतिया गेट निवासी अफजल पुत्र मन्ना ट्रांसपोर्ट पर गाड़ी उतारने(पल्लेदारी) का काम करता था।
सुबह करीब 10 बजे अफजल एक युवक को साथ लेकर सीपरी बाजार स्थित एक होटल में पहुंचा। जहां उसने कमरा नम्बर 202 बुक करा रखा था। होटल में पहुंचने के बाद दोनों कमरे में चले गए। इसके कुछ देर बाद अफजल ने फांसी लगा ली। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि अफजाल सुबह 9 बजे काम पर जाने की कहकर घर से निकला था। युवती के साथ होटल में पहुंचने पर परिजनों ने बताया कि उक्त युवती से अफजल के शादी से पहले से सम्बंध है। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि होटल में युवक के फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस हिरासत में युवती ने बताया कि उसके अफजल से शादी से पहले से कई साल से सम्पर्क है। अफजल ने सुबह 8 बजे उसे फोन कर बुलाया। मना करने पर बोला कि वह उसके घर आ रहा है। इससे वह घबरा गई और उससे मिलने को तैयार हो गई। वह उसे होटल में लेकर आया और बातचीत के बाद जब वह जाने लगी तो उसने स्टॉल से फांसी लगा ली।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






