भारत

प्रेमी युगल ने खाया जहर: प्रेमी की मौत, प्रेमिका को लेकर आई ये खबर

jantaserishta.com
23 March 2023 11:17 AM IST
प्रेमी युगल ने खाया जहर: प्रेमी की मौत, प्रेमिका को लेकर आई ये खबर
x
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुजफ्फरनगर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। पुलिस ने प्रेमी युगल को नई मंडी कोतवाली थाना क्षेत्र के बॉश कंपनी की एजेंसी के पास एक स्विफ्ट कार में बेहोश पाया। जिसके बाद दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई और युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, 32 वर्षीय मृतक अमनदीप जायसवाल और 25 वर्षीय पल्लवी दोनों लोग उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि बुधवार दोपहर को पीआरवी पर सूचना मिली थी कि एक युवक और एक युवती बॉश कंपनी की एजेंसी के पास एक स्विफ्ट कार में बेहोशी की हालत में पड़े हैं। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां चिकित्सकों ने युवक अमनदीप जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। जबिक पल्लवी की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया। एएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों प्रेम संबंध में थे और दो दिनों से घर से लापता थे। एएसपी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने कार से दो मोबाइल फोन और विषैले पदार्थ की दो शीशी की बरामद की हैं। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story