
x
हरदोई (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गोदाम में 19 वर्षीय संगीता सिंह और 20 वर्षीय उनके दोस्त रोहित कुमार का शव एक गोदाम में छत से लटका मिला है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि, यह आत्महत्या का मामला हो सकता है क्योंकि उनके परिवार जातिगत मतभेदों के कारण उनके रिश्ते को स्वीकार्य करने में असमर्थ थे।
बेहटा गोकुल एसएचओ रंधा सिंह ने कहा कि लड़की के चाचा विनोद अपने गोदाम की सफाई करने के लिए चंद्रपुर खेराई गांव गए थे, जब उन्होंने संगीता और उसके दोस्त रोहित के शव को वहां लटका देखा। उसने पुलिस को सूचना दी।
एसएचओ ने कहा, हम मौके पर पहुंचे और शवों को नीचे उतारा। हमें परिवार के सदस्यों द्वारा यह भी बताया गया कि संगीता की शादी 2 दिसंबर को तय थी, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थी और रोहित के साथ शादी करना चाहती थी।
एसएचओ ने यह भी कहा कि, वे दोनों एक ही गांव में रहते हैं और एक ही सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं।
पुलिस ने बताया कि, रोहित के पिता शहर की एक मिल में काम करते थे, जबकि संगीता के पिता किसान थे। वे रिश्ते के खिलाफ थे क्योंकि रोहित दूसरी जाति का था।
फोन कॉल के रिकॉर्ड के मुताबिक संगीता ने रोहित को आखिरी बार मिलने के लिए मंगलवार को गोदाम बुलाया था और बताया था कि उसकी शादी हो रही है।
उसका फोन बाद में उसके घर में उसके कमरे से बरामद किया गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





