भारत

पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, फिर जो हुआ जानकर चौंक जाएंगे

jantaserishta.com
26 May 2022 8:00 AM IST
पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, फिर जो हुआ जानकर चौंक जाएंगे
x

नालंदा: बिहार में इन दिनों प्रेमी जोड़ों की शादी घर की जगह मंदिरों में ज्यादा हो रही है. पिछले एक महीने में जहानाबाद, अरवल, सीतामढ़ी और मुंगेर के अलावा बिहार के कई जिलों में प्रेमी जोड़ों की शादी मंदिर या थाने में हुई.

एक ऐसा ही मामला नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र के पेशौर गांव से आया है. जहां बुधवार को प्रेमी और प्रेमिका एक दूसरे से चुपके से मिलने पहुंच गए. उन्हें पता नहीं था कि आसपास के लोग उन्हें देख रहे हैं. ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया और गांव ले गए. पंचायत हुई और दोनों को शादी के बंधन में बांध दिया. इस दौरान लड़के ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन किसी ने उसकी और दोनों की शादी करा दी.
शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव निवासी अजीत पासवान अपने भाई के ससुराल पेशौर गांव आया हुआ था. अजीत पासवान पिछले 3 महीने से अपने भाई की साली से चोरी छुपे मिल रहा था. प्रेमिका से मिलने अजीत फिर से अपने भाई के ससुराल आया हुआ था. बुधवार दोनों को पकड़ लिया. फिर लड़के के परिवार को बुलाया गया और ग्रामीणों की मदद से दोनों की शादी गांव के शिव मंदिर में करा दी गई. प्रेमी जोड़े ने बताया कि उनकी शादी रजामंदी से हो रही है. उनके साथ किसी तरह की कोई जबरदस्ती नहीं की गई.
एक के बाद एक मंदिर में प्रेमी जोड़ों की हो रही शादी को कुछ लोग सामाजिक बदलाव बता रहे हैं, तो कुछ बेटी के पिता की मजबूरी करार देकर ऐसी शादियों को जायज ठहरा रहे हैं. ये शादियां बिना दहेज और बिना किसी तामझाम से रही हैं. किसी पक्ष का कोई खर्च नहीं हो रहा है. सिर्फ मंदिर में दूल्हा दुल्हन जाते हैं और शादी कर लेते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story