भारत

आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, मिली तालिबानी सजा

jantaserishta.com
7 April 2022 10:38 AM IST
आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, मिली तालिबानी सजा
x
प्रेमी जोड़े की पिटाई का मामला सामने आया है.

दुमका: झारखंड के दुमका जिले में प्रेमी जोड़े की पिटाई का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने इस जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था. फिर सभी ने मिलकर दोनों की इतनी बुरी तरह पीटा कि प्रेमिका की आंख सूज गई और उसके कपड़े बुरी तरह से फट गए. यह मामला शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र का है. मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

प्रेमी और प्रेमिका दोनों शादीशुदा हैं. प्रेमिका के दो और प्रेमी तीन बच्चे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रेमिका का पति जैसी ही घर से बाहर गया तो कुछ देर बाद प्रेमी चुपचाप उसके घर में घुस गया. यह सिलसिला पिछले काफी समय से लगातार चल रहा था. लेकिन मौका मिलते ही गांव वालों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और दोनों की धुनाई कर दी.
दोनों को ढोल नगाड़े के साथ पूरे गांव में घुमाया गया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रेमी जोड़ को छुड़वाया और इलाज के लिए दोनों को अस्पताल भेजा. वहीं गांव वाले इस अब इस मामले को पंचायत और अपने स्तर पर सुलझाने की बात कहे रहे हैं. पुलिस ने साफ कर दिया है कि शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाश सख्त एक्शन लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story