भारत

प्रेमी ने की आत्महत्या, लोगों ने डेडबॉडी से लड़की की मांग भरवाई, पढ़े हैरान करने वाली खबर

jantaserishta.com
31 May 2021 10:16 AM IST
प्रेमी ने की आत्महत्या, लोगों ने डेडबॉडी से लड़की की मांग भरवाई, पढ़े हैरान करने वाली खबर
x
हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

पश्चिम बंगाल के बर्दवान से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक प्रेमी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से गुस्साए लोगों ने प्रेमी की लाश से उसकी प्रेमिका की मांग भरवा दी. वहीं इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के मुताबित लड़का और लड़की अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं. दोनों के परिजन इस शादी के लिए तैयार थे लेकिन प्रेमी जोड़ा नाबालिग था, इसलिए लड़की की मां इस शादी के लिए तैयार नहीं थी. जिसे लेकर लड़के और लड़की में कुछ विवाद हुआ और लड़के ने खुदकुशी कर ली.
आत्महत्या करने से पहले लड़के ने फोन पर प्रेमिका से बात की. उसने कहा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है. इसके बाद व्हाट्सएप पर प्रेमिका को अपनी फोटो भेजकर खुद की जान ले ली.
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद जब लड़के की लाश गांव में पहुंची, तो पूरा विवाद फिर से शुरू हो गया.
आरोप है कि गांव वालों ने इस मामले में लड़की और उसकी मां को दोषी ठहराते हुए दोनों के साथ मारपीट की. दोनों को जबरदस्ती घर से उठाकर लड़के शव के पास लेकर आए. फिर लड़के के मृत शरीर से नाबालिग लड़की की मांग भरवा दी गई. लड़का शहर के कांटापुकुर इलाके के रहने वाला है.
मृतक के पड़ोसियों का कहना है कि लड़की को यह पता था कि लड़का आत्महत्या कर रहा है. लड़की के पास लड़के की मां का फोन नंबर भी था. फिर भी इसकी सूचना लड़के के परिजनों को नहीं दी गई. अगर समय पर इस बार में लड़के के परिजनों को बताया होता तो उसे बचाया जा सकता था.
पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. बर्दवान थाना के प्रभारी का कहना है कि लड़की की मां ने मारपीट और उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई है. जल्द ही दोषियों को पकड़कर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story