भारत

प्रेमी पकड़ाया, तालिबानी सजा दी गई

jantaserishta.com
7 Sept 2022 1:23 PM IST
प्रेमी पकड़ाया, तालिबानी सजा दी गई
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

देखें वीडियो।
हरदोई: हरदोई में प्रेमिका से मिलने उसके घर जाना प्रेमी को महंगा पड़ गया। परिजनों ने प्रेमी को पकड़ लिया रस्सी से बांधकर घसीटा। बताया जाता है कि उसकी चप्पलों से पिटाई भी हुई है। रस्सी से बंधे प्रेमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो शाहाबाद कस्बे का बताया जा रहा है। कब का है यह स्पष्ट नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी को शक होने पर परिजनों ने पकड़ लिया। फिर तालिबानी तरीके से सजा दे दी। परिजनों ने प्रेमी को पकड़कर रस्सी से बांधा और चप्पलों से पीटा। रस्सी से बंधे युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में शाहाबाद कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो के मामले में जांच की जा रही है ।अगर उनके क्षेत्र का है तो इस पूरे प्रकरण की जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story