भारत

प्रेमी बना राक्षस, लड़की को गिरा दिया फिर मारा, देखकर कांप जाएगी रूह

jantaserishta.com
24 Dec 2022 4:47 PM IST
प्रेमी बना राक्षस, लड़की को गिरा दिया फिर मारा, देखकर कांप जाएगी रूह
x
देखें वीडियो.
रीवा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के रीवा (Rewa) जिले से दिल-दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें एक युवक एक लड़की को बेहरमी से पीटता नजर आ रहा है. दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं. वायरल वीडियो जिले के मऊगंज का बताया जा रहा है और जो कि 10-15 दिन पुराना है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक लड़की को पकड़ कर खड़ा है. कुछ दूर खड़ा राहुल नाम का युवक वीडियो बना रहा है. हाथ पकड़े खड़ा युवक गुस्से में आकर लड़की को पहले थप्पड़ मारता है फिर उसे उठाकर पटक देता है.
खेत में युवक ने लड़की को जमीन पर पटकने के बाद उसके मुंह पर कई बार लातें मारीं. इसके बाद लड़की बेहोश हो जाती है. गलती का एहसास होने पर युवक उसको उठाकर होश में लाने की कोशिश करता है.
इतने में लड़की की दोस्त और अन्य लोग पहुंच जाते हैं. सभी लड़की को होश में लाने की कोशिश में जुट जाते है और आरोपी युवक से दूर कहने की बात कहता है.यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और मऊगंज पुलिस के संज्ञान में भी आया है. पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story