भारत
...कुदरत को कुछ और ही मंजूर था: युवक-युवती की मौत, शादी करने से पहले आई दुखद खबर
jantaserishta.com
25 March 2024 5:27 PM IST

x
ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.
रांची: झारखंड़ के रांची-चाईबासा मुख्य मार्ग NH-75 पर दोपहर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार प्रेमी जोड़े समेत तीन लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में प्रेमी-प्रेमिका की मौत हो गई. जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस से जमशेदपुर भेज दिया गया है. वहीं, ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.
घटना चक्रधरपुर के खरसावां मोड़ की है. बताया जा रहा है कि इटीहासा पंचायत के डुई कसाई गांव के रहने वाले रमेश केराई और नरसिंह केराई बाइक से तांतनगर ओपी क्षेत्र के कुलाबुरू गांव गए थे. इसके बाद रमेश केराई अपनी प्रेमिका को लेकर चक्रधरपुर शादी करने जा रहे थे. बाइक नरसिंह केराई चला रहा था. जबकि उसकी रमेश केराई और प्रेमिका दोनों पीछे बैठे थे.
इस दौरान बाइक जौले ही खरसावां मोड़ पर पहुंची, तो सामने से आ रही ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया. बाइक ट्रक के पहिए के नीचे आ गई और प्रेमी रमेश और प्रेमिका की मौत हो गई. घटना की सूचना समाजसेवी सिकंदर जामुदा ने चाईबासा मुफस्सिल थाना और चक्रधरपुर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस को स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रक चालक को सौंप दिया.
वहीं, मुफ्फसिल थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाना ले गई. पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है. बताया जा रहा है की पुलिस हिरासत में आया ट्रक चालक नशे की हालत में ट्रक चला रहा था. घटना की सूचना के बाद खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद की बात कही है और हादसे पर गहरा दुःख जताया है.
Tagsएक्सीडेंटझारखंड़रांची-चाईबासा मुख्य मार्गट्रकबाइकAccidentJharkhandRanchi-Chaibasa Main RoadTruckBike
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





