भारत

नाबालिग लड़की के साथ बलात्‍कार फिर हत्या, दोस्‍त के साथ प्रेमी गिरफ्तार

jantaserishta.com
28 Jun 2023 3:21 PM IST
नाबालिग लड़की के साथ बलात्‍कार फिर हत्या, दोस्‍त के साथ प्रेमी गिरफ्तार
x

DEMO PIC 

गुप्‍तांगों को शीशे से जख्मी कर दिया और इसके बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को पेड़ पर लटका दिया।
रांची: झारखंड के पाकुड़ जिले में नाबालिग लड़की से उसके प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर बलात्‍कार किया। फिर उसे डंडे से पीटकर मार डाला। उसके गुप्‍तांगों को शीशे से जख्मी कर दिया और इसके बाद इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को पेड़ पर लटका दिया।
पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चूंकि दोनों आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए उन्हें बाल सुधार गृह भेजा गया है। लड़की का शव बीते 20 जून को धावाडंगाल डैम के पास पेड़ से लटका मिला था। नाबालिग लड़की के कपड़े में लगे खून के धब्बे से पुलिस को आशंका थी कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम ने बताया कि मामले की तफ्तीश के लिए एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी अभिषेक कुमार राय के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित की गई थी। पुलिस ने संदेह के आधार एक दर्जन युवकों से पूछताछ की। युवकों से पुलिस को सुराग मिला कि नाबालिग लड़की की हत्या में उसके नाबालिग प्रेमी का हाथ हो सकता है। इसके बाद पुलिस ने लड़की के कॉल डिटेल के आधार पर नाबालिग प्रेमी और उसके दोस्त को पकड़ा। प्रेमी ने पुलिस को बताया कि लड़की के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिनों से उसका मोबाइल हमेशा बिजी रहा करता था। बाद में पता चला कि लड़की का किसी और से अफेयर है। तब उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। उसने दोस्त के मोबाइल से फोन कर लड़की को धावाडंगाल डैम के पास बुलाया और वारदात को अंजाम दिया
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story