भारत
प्यार...और धोखा! युवक ने संबंध बनाया, ब्लैकमेल कर दोस्तों के साथ भी संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा, फिर...
jantaserishta.com
8 Nov 2022 9:25 AM IST

x
DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है.
आगर मालवा: मध्य प्रदेश के आगर मालवा में युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने संबंध बनाने का वीडियो भी बनाया फिर उसे ब्लैकमेल कर अन्य लोगों और दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा. युवती के पिता ने थाने में मामला दर्ज कर पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है.
19 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने अपने सहेली के दोस्त से दोस्ती की और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया. एक दिन उसके प्रेमी ने अपने घर पर बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. आरोप है कि डरा धमका कर इसका वीडियो भी बनाया. इसके बाद उसका प्रेमी वीडियो वायरल करने का दिखाकर उसके साथ संबंध बनाता रहा.
पीड़िता ने पुलिस को बताया हद तो तब हुई जब उसने वीडियो का डर दिखाकर अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव डालने लगा. जब उसने विरोध किया तो उसके प्रेमी ने अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फिर पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने पिता को दी. तुरंत ही स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया. पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस विभन्न धाराओं में मामला दर्ज किया.
वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. फिलहाल आरोपी फरार चल रहा है पुलिस द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





