भारत

लव ट्राएंगल: फ्लैट और 27 लाख लेकर पत्नी ने प्रेमिका को सौंपा पति, जाने अफेयर का हैरान करने वाला मामला

jantaserishta.com
5 Jan 2021 8:28 AM IST
लव ट्राएंगल: फ्लैट और 27 लाख लेकर पत्नी ने प्रेमिका को सौंपा पति, जाने अफेयर का हैरान करने वाला मामला
x
DEMO PIC 
राजधानी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हैरान कर देने वाला लव ट्राएंगल सामने आया है, जहां एक पत्नी ने डेढ़ करोड़ रुपये लेकर प्रेमिका को अपना पति सौंप दिया.

दरअसल, फैमिली कोर्ट में कुछ रोज पहले एक शिकायत आई थी, जिसमें एक नाबालिग ने आरोप लगाया था कि पापा के ऑफिस में काम करने वाली एक महिला के साथ अफेयर के कारण घर में झगड़े होते रहते हैं. इसकी वजह से घर का माहौल खराब रहता है और शिकायत करने वाली बच्ची और उसकी बहन का पढ़ाई में मन नहीं लगता. लगातार झगड़े की वजह से ही नाबालिग ने फैमिली कोर्ट में इस मामले की शिकायत की थी.
नाबालिग की शिकायत के बाद पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया तो पता चला कि पति का जिस महिला के साथ अफेयर चल रहा है वो उम्र में उससे बड़ी है और उसके ऑफिस में ही काम करती है. पति और उसकी प्रेमिका साथ में रहना चाहते हैं लेकिन पत्नी को यह मंजूर नहीं.
कई चरणों की काउंसलिंग के बाद आखिरकार समस्या का समाधान निकल गया. पत्नी ने एक शर्त पर पति को छोड़ने की हामी भर दी. प्रेमिका ने अपना एक फ्लैट और करीब 27 लाख रुपये अपने प्रेमी की पत्नी को दिए जिसके बाद उसे अपना प्यार मिल गया.
काउंसलर के मुताबिक पत्नी का कहना था कि शादी के इतने सालों के बाद जब पति और उसके बीच में मधुर संबंध नहीं रहे तो उसके साथ रहना उसे पसंद नहीं था. इसलिए उसने फैसला किया कि आगे के जीवन को अपनी बेटियों के भविष्य को सुधारने में बिताएगी इसलिए वह इस कठिन फैसले के लिए तैयार हो पाई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story