भारत

लव ट्राएंगल: आशिक ने दूसरे आशिक को गोली मारकर पहुंचाया ऊपर, ग्रामीणों ने किया ये काम

jantaserishta.com
14 Jun 2021 2:11 PM IST
लव ट्राएंगल: आशिक ने दूसरे आशिक को गोली मारकर पहुंचाया ऊपर, ग्रामीणों ने किया ये काम
x
फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग है. ग्रामीणों ने गोली मारने वाले आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है.

दरअसल, गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र के हुरमुजपुर बनवा गांव का है. बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाला युवक बृजेश चौहान उर्फ कल्लू अपने घर पर सो रहा था. इसी दौरान बगल गांव के सोनू गौड़ ने बृजेश के सिर पर तमंचे से गोली मार दी. आरोपी सोनू गौड़ शादियाबाद क्षेत्र के कुतुबपुर बहरामपुर गांव के रहने वाला है.
आनन फानन में परिजन घायल युवक को स्थानीय सीएचसी ले गए. जहां डॉक्टरों ने युवक की गम्भीर हालत देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया. वाराणसी में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी. घटना के पीछे गांव की ही एक युवती से जुड़ा प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है.
आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. बताया जा रहा है, त्रिकोणीय प्रेम प्रंसग में एक आशिक ने दूसरे आशिक को गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया है. एडिशनल एसपी आर.डी.चौरसिया का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है. एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story