भारत

सीमा हैदर और सचिन जैसी लव स्टोरी! गेम खेलते-खेलते हुआ प्यार

jantaserishta.com
3 Aug 2023 8:47 AM IST
सीमा हैदर और सचिन जैसी लव स्टोरी! गेम खेलते-खेलते हुआ प्यार
x
रफूचक्कर हो गए.
गोरखपुर: PUBG पर सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी के बाद अब फ्री फायर गेम खेलते-खेलते प्यार होने की कहानी सामने आई है. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में फ्री फायर (Free fire) गेम खेलते-खेलते 21 साल की एक लड़की बिहार के सुजीत नाम के लड़के के संपर्क में आ गई. दोनों में बातें होने लगीं और प्यार हो गया. दोनों सोमवार को रफूचक्कर हो गए. परिजनों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है. इस मामले की जांच की जा रही है.
दरअसल, अब प्रेमियों के मिलने का पता बदल चुका है. सोशल मीडिया के दौर में फेसबुक, इंस्टाग्राम से प्रेम कहानियों की शुरुआत तो हो ही रही थी, वहीं अब तमाम ऐसे ऑनलाइन गेम्स आ चुके है, जहां लड़के-लड़कियां गेम खेलते-खेलते एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं. पाकिस्तान से आई सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी अभी सुर्खियों में बनी हुई है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भी कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला है.
गोरखपुर के पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 साल की लड़की अचानक घर से लापता हो गई. इसके बाद परिजन उसकी दो दिन तक तलाश करते रहे. इसी बीच परिजनों को जानकारी हुई कि लड़की अपने प्रेमी संग फरार हो गई है. परिजनों ने इसकी सूचना पीपीगंज थाने में दी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया और तलाश शुरू कर दी.
जिस तरह पाकिस्तान की सीमा हैदर और नोएडा के सचिन की लव स्टोरी पबजी गेम खेलने के दौरान शुरू हुई थी, जिसमें सीमा अपने चार बच्चों को लेकर नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई और नोएडा पहुंच गई. सीमा और सचिन की तरह ही गोरखपुर की लड़की और बिहार के युवक की प्रेम कहानी फ्री फायर गेम से शुरू हुई. फ्री फायर खेलते हुए 21 साल की लड़की पटना के रहने वाले सुजीत से प्यार कर बैठी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story