भारत

2023 में हर गली, हर गांव, हर शहर में खुलेगी मोहब्बत की दुकान: राहुल गांधी

jantaserishta.com
1 Jan 2023 1:55 PM IST
2023 में हर गली, हर गांव, हर शहर में खुलेगी मोहब्बत की दुकान: राहुल गांधी
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राहुल गांधी नए वर्ष के मौके पर रविवार को एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि 2023 में हर गली, हर गांव, हर शहर में मोहब्बत की दुकान खुलेगी। इसके साथ ही उन्होंने नए साल पर लोगों को हार्दिक बधाई दी।
राहुल गांधी ने अभी तक अपने भारत जोड़ो यात्रा में हर जगह यह संदेश दिया है कि 'मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं'।
आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 दिसंबर से दिल्ली में विश्राम पर है। यात्रा 3 जनवरी से दिल्ली से पुन: आरंभ होकर यूपी में प्रवेश करेगी।
अभी तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जिन जिन राज्यों से होकर गुजरी, वहां राहुल गांधी अपने भाषण में यह कहते जरूर दिखाई दिए कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आया हूं। इसी क्रम में आज नव वर्ष के मौके पर भी अपने एक ट्वीट के माध्यम से उन्होंने कहा है कि उम्मीद है 2023 में हर गली, हर गांव हर, हर शहर में मोहब्बत की दुकान खुलेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story