भारत

लव, सेक्स और धोखा! प्यार का झांसा देकर नाबालिग के साथ रेप, गर्भवती होने पर...

jantaserishta.com
19 Jan 2022 9:50 AM IST
लव, सेक्स और धोखा! प्यार का झांसा देकर नाबालिग के साथ रेप, गर्भवती होने पर...
x
जानिए पूरा मामला।

गया: बिहार के गया से प्यार सेक्स और धोखा की कहानी सामने आई है. जहां पर एक युवक ने 16 साल की नाबालिग लड़की को पहले अपने प्यार के जाल में फंसाया फिर उसके साथ बलात्कार किया और धोखा देकर भागने की कोशिश करने लगा. लेकिन पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया. पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

यह मामला गया जिला के मोहनपुर प्रखंड का है. जहां पर गांव के ही रहने वाले युवक को नाबालिग लड़की से प्यार हो गया दोनों मिलने लगे और फोन पर बातें होने लगी. कुछ दिन दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए. बताया जा रहा है कि इस दौरान लड़की गर्भवती हो गई और युवक उससे शादी करने से इनकार करने लगा. हालांकि दबाव में युवक ने लड़की के मांग में सिंदूर डालकर शादी का स्वांग रचा और इस दौरान लड़की ने एक बच्चे को जन्म भी दे दिया.
अब युवक लड़की को अपनाने से इनकार करने लगा. फिर लड़की ने इस मामले की शिकायत महिला थाने में की. पीड़िता ने अपनी शिकायत में प्यार के झांसे में फंसाकर युवक पर रेप करने का आरोप लगाया. पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
महिला थाना अध्यक्ष रवि रंजना कुमारी ने बताया कि नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाकर रेप किया गया. आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वहीं पीड़ित लड़की और उसके परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story