भारत

LOVE MURDER: प्रेमी को ग्राइंडर से काटा, फिर YouTube पर सर्च किया फांसी का कानून

SHIDDHANT
1 Jun 2026 8:56 PM IST
LOVE MURDER: प्रेमी को ग्राइंडर से काटा, फिर YouTube पर सर्च किया फांसी का कानून
x
प्रेम संबंध बना खूनखराबे की वजह
Hamirpur हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। फतेहपुर के बकेवर से लापता 30 वर्षीय विजय निषाद की हत्या उसके प्रेम संबंधों के चलते की गई थी। इस मामले में शादीशुदा महिला किरन देवी और उसके पति कामता निषाद को आरोपी बनाया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि विजय का किरन देवी के साथ करीब आठ महीने से प्रेम संबंध था। बाद में महिला के पति के वापस आने पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विजय ने सोशल मीडिया पर फोटो डालने और धमकी देने के बाद दोनों पति-पत्नी ने उसकी हत्या की साजिश रची।
8 मई को किरन देवी ने विजय को घर बुलाया, जहां पहले से मौजूद कामता निषाद ने लकड़ी के चौखट से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। शव को ठिकाने लगाने के लिए आरी और ग्राइंडर का इस्तेमाल कर उसके पैर काटे गए और फिर शव को कानपुर के रेउना क्षेत्र के जंगल में ले जाकर जला दिया गया।
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने मोबाइल, एटीएम और अन्य दस्तावेज अलग-अलग जगह फेंक दिए। लेकिन गुमशुदगी दर्ज होने के बाद कॉल डिटेल्स और डिजिटल जांच में पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस का कहना है कि जांच में आरोपियों की डिजिटल सर्च हिस्ट्री से भी अहम सुराग मिले, जिसमें वे कानूनी बचाव और सजा से संबंधित जानकारी खोज रहे थे। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Next Story