भारत

इश्क, कत्ल और दफन राज...पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

jantaserishta.com
1 Feb 2026 5:08 PM IST
इश्क, कत्ल और दफन राज...पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी
x
पढ़ें पूरी खबर.
बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में मिले अज्ञात युवती के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए प्रेम प्रसंग में हुई हत्या का पर्दाफाश कर दिया है. साथ ही पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार भी कर लिया है. जांच में सामने आया है कि आरोपी ने प्रेमिका की हत्या शादी के लिए दबाव बनाने पर किया था.
दरअसल बैतूल के मुलताई थाना क्षेत्र के वलनी गांव में 30 जनवरी को खेत में अज्ञात युवती का कंकाल मिला था. जमीन में दफन शव को कुत्तों ने खींच कर बाहर निकाल दिया था. आसपास मिले कपड़ों से मृतिका की पहचान पूजा धुर्वे (23) के रूप में हुई, जबकि हत्या का आरोपी उसका प्रेमी प्रमोद उईके (26) निकला. जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि 19 जनवरी से पूजा धुर्वे लापता थी, जिसकी गुमशुदगी पुलिस में दर्ज थी. 30 जनवरी को गांव के खेत में दफन हालत में उसका शव मिला. शुरुआत में मामला अंधे हत्याकांड जैसा था, लेकिन पुलिस ने कपड़ों, गुमशुदगी रिकॉर्ड और साइबर जांच के आधार पर मृतिका की पहचान कर ली.
जांच में सामने आया कि पूजा और प्रमोद के बीच प्रेम संबंध थे. पूजा प्रमोद पर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन प्रमोद इसके लिए तैयार नहीं था. 19 जनवरी की रात दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ. गुस्से में प्रमोद ने पूजा की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया.
कॉल डिटेल और साइबर सेल की मदद से पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे ग्राम कुप्पा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में उसने हत्या कबूल कर ली. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन का कहना है कि जांच में सामने आया कि पूजा और प्रमोद के बीच प्रेम संबंध थे. पूजा प्रमोद पर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन प्रमोद इसके लिए तैयार नहीं था. दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद गुस्से में प्रमोद ने पूजा की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story