भारत

लव मैरिज: लड़की के परिजन गुस्से में आकर पहुंचे ससुराल, उसके बाद...जमकर हंगामा

jantaserishta.com
9 May 2022 11:04 AM IST
लव मैरिज: लड़की के परिजन गुस्से में आकर पहुंचे ससुराल, उसके बाद...जमकर हंगामा
x

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती में बेटी के लव मैरिज करने से नाराज माता-पिता ने उसे ससुराल से जबरीन घसीटा और अपने साथ लेकर गए. इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ जिसके बाद पुलिस ने विवाहिता को उसके पति के पास वापस छोड़ दिया. पुलिस ने बताया लड़की मराठा समाज की है और उसने माली समाज के लड़के से 28 अप्रैल को आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज की है.

लेकिन लड़की के परिवार वालों को जब पता चला कि उनकी बेटी श्रेया साबले ने प्रतीक तरस के साथ शादी कर ली है तो वे आगबबूला हो गए. कुल 12 लोगों के साथ वे लड़के के घर पहुंचे. पहले उन्होंने लड़की को घर चलने को कहा. लेकिन जब लड़की ने मना कर दिया तो वे उसे जबरदस्ती घसीटते हुए वहां से ले जाने लगे.
बताया जा रहा है कि इस दौरान कोई भी बीच-बचाव के लिए आ रहा था तो लड़के के परिजन उनके साथ मारपीट कर रहे थे. लड़की का पति इसकी शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन गया तो उन्होंने भी उसकी कंप्लेंट दर्ज नहीं की. लेकिन पुलिस को उस समय एक्शन लेना पड़ गया जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. दरअसल, जब लड़की के घर वाले उसे घसीट कर ले जा रहे थे तो वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया था और उसे वायरल कर दिया था.
पुलिस लड़की के घर वालों के पास पहुंची और लड़की को वापस उसके ससुराल पहुंचाया. उधर, लड़की ने इस मामले में अपने माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाने से मना कर दिया है. लड़की का कहना है कि उसने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर शादी की है. इसलिए उन्हें गुस्सा तो आना ही था. बाद में समझौता करवाकर मामले को पुलिस ने खत्म करवा दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story