भारत

प्रेम विवाह: पति ने कर दी तीसरी पत्नी की हत्या, जानिए वजह!

jantaserishta.com
15 March 2022 5:58 PM IST
प्रेम विवाह: पति ने कर दी तीसरी पत्नी की हत्या, जानिए वजह!
x

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में कथित तौर पर एक शख्स अपनी तीसरी पत्नी की हत्या कर मौके से फरार हो गया. रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी की पहले से ही दो पत्नी थी और तीसरी पत्नी से उसने प्रेम विवाह किया था. मृतक महिला बबली का एक 9 साल का बेटा है.



घटना इटावा शहर के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र की है जहां चौहान कॉलोनी में एक महिला का शव उसके बेड पर पड़ा हुआ मिला था. महिला के पड़ोसियों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में मृतक महिला के चेहरे और गले पर चोट के निशान पाए गए हैं. मृतक महिला बबली की उम्र 35 साल थी. इस घटना को लेकर मृतक कि पड़ोसी मुन्नी देवी ने बताया कि मृतक महिला का पति हरि शंकर उर्फ बच्चू लाल ने धोखे से नौकरी लगवाने के बहाने उससे प्रेम विवाह कर लिया था. इसके बाद कई सालों तक उसे अपने साथ रखा जबकि उसकी पहले से ही दो पत्नियां हैं. इस बात की जानकारी महिला को नहीं थी. जब बबली को पता चला कि उसके पति की दो शादियां पहले भी हो चुकी है तो उनमें झगड़ा होने लगा और इस दौरान पति उसके साथ मारपीट भी करता था. ऐसे ही एक झगड़े के दौरान पति हरिशंकर ने पत्नी की हत्या कर दी और बेटे को लेकर फरार हो गया.


वहीं मृतक बबली के भाई सरोज कुमार ने बताया कि मेरी दीदी सैफई में पढ़ने जाती थी, वहीं पर हरिशंकर ठेकेदारी करता था और उसने बहन से प्रेम विवाह कर लिया. दीदी को बाद में पता चला कि इसकी पहले से ही दो पत्नियां है.भाई ने बताया कि दीदी अपने बेटे के लिए प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी मांगती थी जिस वजह से आरोपी उसके साथ मारपीट करता था. मृतक महिला की मां ने बेटी की हत्या के मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story