भारत

लव मैरिज: पति और पत्नी ने दी जान, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
17 July 2022 9:58 AM IST
लव मैरिज: पति और पत्नी ने दी जान, सामने आई ये वजह
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

अलवर: राजस्थान में अलवर जिले के मालाखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में पति-पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक के भाई ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के कानपुर में नौकरी करता है। 15 जुलाई की रात को 11 बजे कानपुर से घर आया था। थोड़ी देर ही हुई थी भाई नेमीचंद बाहर आकर मेरी चारपाई के नीचे गिर गया। कुछ बोलता उससे पहले ही हम समझ गए कि जहरीला पदार्थ खा लिया है। तुरंत उसे अस्पताल लेकर आए। अंदर से मां उठकर आई। नेमीचंद के कमरे में गए तो उसकी पत्नी सोनू भी बेड पर बेहोश थी। फिर दोनों को अस्पताल लेकर गए। नेमीचंद की मालाखेड़ा के अस्पताल में मौत हो गई।
वहीं उसकी पत्नी सोनू ने अलवर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। मृतक दंपत्ति ने 22 दिन पहले ही लव मैरिज की थी। महिला उत्तराखंड की है। परिवार में आपसी मनमुटाव के कारण वे 10 दिन पहले ही माता-पिता से अलग रहने लगे थे। अब तक जहर खाने के कारणों का पता नहीं लगा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story