भारत

प्रेम विवाह: भाइयों ने सरेआम बहन को मार डाला, पुलिस की जांच जारी

jantaserishta.com
2 March 2022 8:43 AM IST
प्रेम विवाह: भाइयों ने सरेआम बहन को मार डाला, पुलिस की जांच जारी
x
आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badaun district Uttar Pradesh) जिले में बीते साल एक युवती ने प्रेम विवाह कर लिया था. इस बात से उसके भाई बेहद नाराज थे. बहन के प्रेम विवाह से खफा चल रहे भाइयों ने 21 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

एजेंसी के अनुसार, बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कहा कि मोअज्जम और मुजिम ने अलापुर थाना क्षेत्र के गौरमई गांव में अपनी बहन को गोली मार दी. युवती के भाइयों ने युवती को उसके पति फहीम के साथ देखा तो वे आग बबूला हो गए. सिंह ने कहा कि युवती ने 18 महीने पहले अपने माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध फहीम नाम के युवक से शादी की थी. इस बात से उसके दो भाई भी बेहद नाराज थे.
SSP ने कहा कि युवती अपने पति के साथ दवा खरीदने के लिए अपने गांव से बदायूं गई थी. इसके बाद वह बाजार से अपने घर लौट रही थी, उसी दौरान उसके भाइयों ने उसे देख लिया. इसके बाद युवती के भाइयों ने पीछे से उस पर गोलियां चला दीं. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने कहा कि युवती के दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story