भारत
मोहब्बत, शादी और फिर मौत: युवक ने वीडियो मैसेज रिकॉर्ड कर दुनिया को कहा अलविदा; जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
28 April 2026 8:18 AM IST

x
सनसनीखेज मामला.
भोपाल: मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा सुसाइड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक ने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो बनाकर अपनी पत्नी को मौत का जिम्मेदार ठहराया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मृतक की पहचान लगभग 25 साल के विकास के रूप में हुई है, जिसकी शादी महज 7 महीने पहले स्नेहा सोलंकी से हुई थी.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद विकास घर से निकलकर एक होटल पहुंचा, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में विकास ने आरोप लगाया कि पत्नी से परेशान हो गया हूं, इसी वजह से यह कदम उठा रहा हूं. उसने यह भी कहा कि- मेरे परिवार ने पत्नी को अच्छे से रखा, लेकिन मुझे धोखा मिला. वो लोगों से कहती है कि मैं उससे मारपीट करता हूं जबकि उसने खुद मुझे प्रताड़ित किया हुआ है. वीडियो में उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी को ठहराया है.
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन युवक की तलाश करते हुए होटल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जाएगी.
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रश्मि अग्रवाल दुबे ने बताया शाहपुरा में विकास नामक युवक ने होटल में फांसी लगाई है. उसके भाई ने थाने में आकर बताया कि युवक द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो भी डाला गया था. आत्महत्या करने से पहले, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. परिजनों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





