भारत
प्यार का खौफनाक अंत: प्यार, लिव इन रिलेशनशिप और फिर हत्या! सनकी को लेकर अब आया ये अपडेट
jantaserishta.com
15 Nov 2022 11:37 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में सबूत जुटाने के लिए दिल्ली पुलिस ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा दिया है. इसी क्रम में दिल्ली पुलिस को अब तक जंगल से श्रद्धा के 13 बॉडी पार्ट्स बरामद हो चुके हैं. बता दें, आरोपी आफताब पूनावाला ने लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की 18 मई 2022 में हत्या करने के बाद उसके शरीर के धारदार हथियार से 35 टुकड़े कर दिए थे. फिर उन्हें अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया.
पुलिस ने बताया कि आफताब को लेकर उन जगहों पर विजिट किया जा रहा है, जहां-जहां उसने श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स को फेंका है. पुलिस के पास फिलहाल आफताब का कबूलनामा है, जिसकी कोर्ट में अहमियत तभी होगी जब कबूलनामे के साथ-साथ उस से जुड़े सबूत भी पुलिस के पास हों. इनमें सबसे बड़ा सबूत होगा बॉडी पार्ट्स का मिलना, जोकि पुलिस को धीरे-धीरे बरामद हो रहे हैं. पुलिस ने 35 में से 13 बॉडी पार्ट्स को बरामद कर लिया है.
सोमवार को भी पुलिस ने कुछ हड्डियां और बॉडी पार्ट्स बरामद किए थे. पुलिस ने बताया कि श्रद्धा के बॉडी पार्ट्स की DNA सैंपलिंग करवाई जाएगी, जिसके जरिए पता चल सकेगा की बॉडी के टुकड़े और बरामद हड्डियां श्रद्धा की ही हैं.
पुलिस ने बताया कि आरोपी आफताब ने हत्या में कई और भी खुलासे किए हैं. आफताब ने बताया कि उसने हत्या के बाद श्रद्धा का मोबाइल महाराष्ट्र जाकर कहीं फेंक दिया था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस अब श्रद्धा की आखिरी मोबाइल लोकेशन का पता लगा रही है, ताकि उसकी मदद से मोबाइल बरामद किया जा सके.
साथ ही, जिस हथियार से आफताब ने श्रद्धा की बॉडी काटी, उसे उसने दिल्ली में ही किसी जगह पर फेंका है. उस हथियार को भी पुलिस तलाश रही है. आरोपी ने ये भी बताया कि श्रद्धा के मर्डर के बाद bumble dating app के जरिए 15-20 दिन के अंदर उसने दूसरी गर्ल फ्रेंड बना ली थी, जोकि अक्सर उसके फ्लैट पर आती थी. उस समय भी आफताब के घर पर श्रद्धा के कई बॉडी पार्ट्स रखे हुए थे, लेकिन उस लड़की को कभी भी इस बात की भनक तक नहीं लगी.
पुलिस को ये भी जानकारी मिली है की श्रद्धा के मर्डर के बाद आफताब उसके Instagram account इस्तेमाल करता था. वहां वह श्रद्धा के कुछ दोस्तों से बातचीत करता था. जून महीने तक उसने श्रद्धा का Instagram यूज किया, ये दिखाने के लिए की श्रद्धा जिंदा है. पुलिस इस एंगल पर आफताब से और पूछताछ करेगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





