भारत

लव जिहाद, इस मामले ने पूरे इलाके में हलचल मचाई, एक्शन में पुलिस

jantaserishta.com
4 Aug 2025 4:14 PM IST
लव जिहाद, इस मामले ने पूरे इलाके में हलचल मचाई, एक्शन में पुलिस
x
जानें पूरा मामला.
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से लव जिहाद का एक नया मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है. कोतवाली खेकड़ा क्षेत्र के सैदपुर गांव की रहने वाली एक हिंदू लड़की ने आरोप लगाया है कि शोएब नाम का युवक, जो फिलहाल जेल में बंद है, अब भी उसे मजहब बदलकर निकाह करने के लिए धमका रहा है.
पीड़िता ने बताया कि कॉलेज के दिनों में शोएब से उसकी मुलाकात हुई थी. उसने अपनी असली पहचान छुपाई और प्रेम के झांसे में फंसा लिया. 3 जुलाई को वह उसे लेकर फरार हो गया. बाद में गाजियाबाद पुलिस ने उसे बरामद कर परिजनों को सौंप दिया और शोएब को जेल भेज दिया गया.
अब पीड़िता का कहना है कि जेल से शोएब अपने दोस्तों और चाचा के जरिए उस पर धर्मांतरण और निकाह का दबाव बनवा रहा है. एक वीडियो कॉल में कहा गया धर्म बदलो और शोएब से शादी करो, वरना अंजाम बुरा होगा. लड़की के भाई को उठाने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई है.
इस मामले में हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य आकाश त्यागी ने कहा कि यह एक साजिश है, जिसकी जांच जरूरी है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे छांगुर बाबा जैसे धर्मांतरण नेटवर्क हो सकते हैं. पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है. इस संबंध में जानकारी पुलिस के सरकारी X हैंडल पर साझा की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story