भारत

देश में लव जिहाद मिशन चल रहा है: गिरिराज सिंह

jantaserishta.com
15 Nov 2022 4:08 PM IST
देश में लव जिहाद मिशन चल रहा है: गिरिराज सिंह
x
बेगूसराय (आईएएनएस)| केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने दिल्ली में टुकड़े-टुकड़े कर एक हिंदू लडकी की हत्या कर देने की घटना पर चिंता प्रकट करते हुए ऐसी घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि देश में मुस्लिम युवकों द्वारा लव जिहाद एक मिशन चलाया जा रहा है। बेगूसराय में मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए सिंह ने दिल्ली में हिंदू लड़की की मुस्लिम युवक के द्वारा टुकड़े-टुकड़े कर हत्या करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है, जहां एक मुस्लिम युवक ने हिंदू लड़की की हत्या कर दी।
उन्होंने कहा कि देश में मुस्लिम युवक द्वारा लव जिहाद मिशन के रूप में चलाया जा रहा है। दिल्ली में हिंदू लड़की की जिस तरीके से टुकड़े-टुकड़े कर हत्या कर दी गई है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
भाजपा नेता ने कहा कि देश में मुस्लिम युवक हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ कर लेते हैं, उसके बाद उसे या तो छोड़ देते हैं या उसके टुकड़े-टुकड़े कर हत्या कर देते हैं। सिंह ने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में एक मुस्लिम युवक के द्वारा लिव इन रिलेशनशिप ही नहीं बल्कि वैवाहिक जीवन में रहने के बाद उसके टुकड़े-टुकड़े किए गए हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने आगे कहा कि मुस्लिम युवक नाम बदलकर, चोला बदलकर, भेष बदलकर, बहला-फुसलाकर हिंदू लड़कियों के साथ आते हैं, दिल्ली में जो घटना हुई है, मुस्लिम लड़कों ने अपने साथ विधिवत रखा और बाद में उसकी हत्या कर दी।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में श्रद्धा नामक लडकी की हत्या कर दी गई है। आरोप है कि आफताब ने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े किए और फिर फ्रिज में छिपाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story