भारत

'लव जिहाद' कांड, पीड़िता ने कोर्ट से मांगा इंसाफ

jantaserishta.com
20 Nov 2022 8:05 AM IST
लव जिहाद कांड, पीड़िता ने कोर्ट से मांगा इंसाफ
x
जानें पूरा मामला।
पटना (आईएएनएस)| बिहार के कटिहार जिले में कथित 'लव जिहाद' की एक घटना सामने आई, जब एक मुस्लिम युवक ने सोशल मीडिया पर खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की और हिंदू लड़की से शादी करने के बाद उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। जिले के मनिहारी प्रखंड की रहने वाली 29 वर्षीय जूली नाम की पीड़िता ने कटिहार जिला अदालत में न्याय की गुहार लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
वह 2015 में फेसबुक पर राज राजपूत नाम के युवक से मिली और वे दोस्त बन गए और यहां तक कि एक मंदिर में शादी भी कर ली।
जूली ने कटिहार में मीडियाकर्मियों से कहा, "शादी के बाद मैंने उससे कई बार अनुरोध किया कि मुझे अपने ससुराल ले जाए, लेकिन उसने मना कर दिया। जब मैंने उस पर दबाव डाला, तो वह मुझे अपनी बहन के घर ले गया। जब मैं वहां पहुंची, तो सदमा लगा, क्योंकि वहां जब पति से असली पहचान पूछी, तो उसने कहा कि उसका नाम तौकीर अहमद है और वह सुपौल जिले का मूल निवासी है।"
उसने आगे कहा, "यह धोखा था। उसने मेरा भरोसा तोड़ दिया, लेकिन चूंकि मैं उससे प्यार करती थी और मेरा एक बच्चा भी है, इसलिए मैं उसके साथ रही। तौकीर ने कुछ सालों के बाद मुझ पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस समय वह काम सिलसिले में दुबई में है और मुझ पर धर्म परिवर्तन के लिए लगातार दबाव बना रहा है। मैंने मनियारी में स्थानीय पुलिस से शिकायत की, लेकिन उन्होंने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया। अब, मैंने न्याय के लिए जिला अदालत में एक आवेदन दायर किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story