भारत

लव जिहाद! हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव

jantaserishta.com
23 Feb 2023 3:07 PM IST
लव जिहाद! हिंदू संगठनों ने किया थाने का घेराव
x
जमशेदपुर (आईएएनएस)| जमशेदपुर के कदमा में कथित तौर पर लव जिहाद का एक मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने गुरुवार को कदमा पुलिस थाने का घेराव किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने शब्बीर खान नामक आरोपी की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।
पीड़िता 14 वर्ष की है और जमशेदपुर के कदमा स्थित एक स्कूल में पढ़ती है। उसकी शिकायत है कि एक माह पहले उसकी दोस्ती उसके स्कूल के बाहर आने वाले एक लड़के से हुई। उसने अपना नाम समीर बताया था और झांसे में लेकर उसके साथ कई अंतरंग तस्वीरें खींच ली।
हाल में उसने अपना असली नाम शब्बीर खान बताया और उसपर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। शादी करने से मना करने पर वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। शब्बीर चाहता है कि वह धर्म परिवर्तन कर उसके साथ शादी कर ले। उसकी शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
इस मामले की जानकारी मिलने पर हिंदू संगठन कदमा थाना पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों में जमशेदपुर के भाजपा नेता अभय सिंह भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने थाना परिसर में ही जय श्री राम के नारे लगाए। अभय सिंह ने मामले को लव जिहाद बताते हुए थाना प्रभारी से मांग की कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story