भारत

लव जिहाद का खौफनाक अंजाम, Boyfriend पर लगे गंभीर आरोप

SHIDDHANT
10 Nov 2025 9:21 PM IST
लव जिहाद का खौफनाक अंजाम, Boyfriend पर लगे गंभीर आरोप
x
मॉडल की मौत
Madhya Pradesh मध्य प्रदेश: राजधानी भोपाल में 'लव जिहाद' का खौफनाक 'अंजाम' सामने आया है, जहां एक मॉडल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हत्या की आशंका के साथ इसे लव जिहाद का नतीजा बताया जा रहा है। लड़की हिंदू और आरोपी मुस्लिम है। आरोपी ने दोस्ती के समय अपना नाम हिंदू बताया था। पुलिस मामले की जांच में लगी है। मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल की रहने वाली लड़की के परिजनों को रविवार की देर रात
बॉयफ्रेंड
कासिम अहमद ने फोन किया था और कहा था कि लड़की का शरीर अकड़ गया है, जिसे लेकर वह निजी अस्पताल पहुंचा और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लड़की के परिजनों ने कहा कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे यह बात साफ होती है कि मारपीट की गई थी। इतना ही नहीं, बेटी के साथ जो हुआ है, वह लव जिहाद है। उन्होंने कहा कि आरोपी कासिम ने हिंदू नाम बता कर लड़की से दोस्ती की थी और बाद में वह उसे परेशान करने लगा था। परिजनों ने कहा कि बेटी शादी के लिए तैयार नहीं थी, मगर कासिम बार-बार उस पर दबाव बना रहा था। साथ ही वह अपने साथ दुबई ले जाने की बात भी कहता था। जब लड़की उसके साथ शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई तो उसने उसकी हत्या कर दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साक्ष्य इकट्ठे किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की मानें तो यह मामला लव जिहाद है, क्योंकि आरोपी ने खुद को पहले हिंदू बताया था। बाद में जब मामला खुला तो लड़की शादी के लिए तैयार नहीं हुई। आखिरकार उसकी हत्या कर दी गई।
Next Story
null