भारत
मुकम्मल नहीं हुआ इश्क! प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, अब हुआ ये खुलासा
jantaserishta.com
19 Feb 2023 10:21 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
कानपुर: कानपुर में फ्लैट में प्रेमी जोड़े के शव फांसी के फंद पर लटकते मिले. मृतक युवती के हाथों में चूड़ी, मांग में सिंदूर, माथे पर बिंदी, होठों पर लिपस्टिक थी. बताया गया कि युवती की शादी नहीं हुई थी और 26 फरवरी को उसकी बारात आने वाली थी. वहीं, मृतक युवक शादीशुदा था और उसका डेढ़ साल का बच्चा भी है. पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया. इसके बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया.
पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच काफी सालों से प्रेम संबंध थे. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन शादी हो नहीं सकी. शायद इसी के चलते दोनों से सुसाइड कर लिया. मगर, मरने से पहले युवक ने युवती की मांग भरी होगी और फिर आत्महत्या कर ली.
दरअसल, घटना शहर के पनकी थाना इलाके में शनिवार को हुई. इलाके के रहने वाले मोहन सिंह और वहीं की रहने वाली बीएससी की छात्रा आरजू के बीच सालों से लव अफेयर चल रहा था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवाले दोनों की शादी के राजी नहीं थे.
Tagsकानपुरकानपुर न्यूज़कानपुर पुलिसशवफांसीसुसाइडKanpurKanpur NewsKanpur Policedead bodyhangingsuicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





