भारत

इश्क की कोई उम्र नहीं...ऐसी घटना सामने आई जिसने पुलिस को चौंका दिया

jantaserishta.com
1 May 2025 12:13 PM IST
इश्क की कोई उम्र नहीं...ऐसी घटना सामने आई जिसने पुलिस को चौंका दिया
x

सांकेतिक तस्वीर

गिरफ्तार.
सूरत: गुजरात के सूरत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 23 साल की एक ट्यूशन टीचर अपने 11 साल के छात्र को भगा कर ले गई और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
यह घटना चार दिन पहले की है, जब 11 साल के छात्र के पिता ने सूरत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा अपनी 23 साल की टीचर के साथ गायब हो गया है. दोनों एक ही सोसायटी में रहते थे. सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि टीचर छात्र को अपने साथ लेकर गई थी. इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और तीन दिन में दोनों को गुजरात-राजस्थान सीमा के पास शामलाजी से ढूंढ निकाला. टीचर को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस पूछताछ में टीचर ने बताया कि छात्र उसके पास ट्यूशन पढ़ने आता था. एक तरफ जहां छात्र को घर में पढ़ाई के लिए डांट पड़ती थी, वहीं दूसरी ओर टीचर का परिवार भी शादी के लिए दबाव डाल रहा था. इससे तंग आकर दोनों 25 अप्रैल को सूरत से निकल गए.
पुलिस के मुताबिक, ट्यूशन टीचर अपने छात्र को बस से वडोदरा, अहमदाबाद, दिल्ली और फिर जयपुर ले गई. इस दौरान दोनों ने जयपुर में दो रात होटल में बिताईं. तीन दिन में दोनों ने करीब 2000 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की और सूरत लौट रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.
DCP भगीरथसिंह गढ़वी ने बताया, "प्रारंभिक जांच में टीचर ने छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूल की है.इसके बाद हमने अपहरण के साथ-साथ पोक्सो एक्ट की धारा जोड़ी है. 11 वर्षीय छात्र के शारीरिक शोषण का मामला दर्ज किया गया है. पोक्सो के अलावा भारतीय न्याय संहिता की धारा 127 भी लगाई गई है. दोनों की मेडिकल जांच कराई जा रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story