भारत
बिल्ली के प्रति प्यार...बेजुबान के लिए खत्म कर ली जिंदगी
jantaserishta.com
21 March 2026 3:24 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पढ़ें पूरी खबर.
हैदराबाद: हैदराबाद से बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां 23 साल की डॉक्टर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. हैदराबाद के अलवाल इलाके में रहने वाली इस युवती ने हाल ही में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और आगे की पढ़ाई की तैयारी कर रही थी.
एजेंसी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार की है, जब युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह पिछले तीन महीनों से एक बिल्ली पाले थी, लेकिन उसके परिवार को यह पसंद नहीं था. इसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था.
परिजनों को यह बात पसंद नहीं थी कि युवती घर में बिल्ली को रखे. वहीं डॉक्टर को बिल्ली रखना पसंद था. घरवालों के विरोध से युवती मानसिक रूप से परेशान थी. इसी तनाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया. हालांकि, पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पड़ताल की जा रही है.
बता दें कि इससे कुछ दिन पहले भी हैदराबाद के मीरपेट इलाके में एक 20 वर्षीय छात्रा ने अपने पालतू बिल्ली की मौत से दुखी होकर आत्महत्या कर ली थी. लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं.
फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और लोग इसे बेहद दुखद मान रहे हैं.
Tagsहैदराबादहैदराबाद न्यूज़हैदराबाद पुलिसडॉक्टरडॉक्टर आत्महत्याHyderabadHyderabad NewsHyderabad PoliceDoctorDoctor Suicide
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





