भारत

OMG! प्यार में हदें पार...प्रेमी जोड़े ने मौत से किया सामना

jantaserishta.com
28 Jan 2026 6:51 PM IST
OMG! प्यार में हदें पार...प्रेमी जोड़े ने मौत से किया सामना
x
पढ़ें पूरी खबर.
गोरखपुर: गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में 25 जनवरी की रात करीब 11 बजे प्रेमी युगल ने घर की छत से एक साथ कूदकर जान देने की कोशिश की. संतकबीरनगर का निवासी विशाल (22 वर्ष) अपनी प्रेमिका अंतिमा (20 वर्ष) से मिलने उसके घर की छत पर गुपचुप तरीके से पहुंचा था. भीड़ उमड़ने और पकड़े जाने के डर से दोनों ने करीब 15-16 फुट ऊंची छत से नीचे जमीन पर छलांग लगा दी. इस हादसे में दोनों की कमर में गंभीर चोटें आई हैं. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस बुलाई और घायल युगल को गोरखपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है.
विशाल और अंतिमा के बीच पुराना प्रेम संबंध था. विशाल अक्सर युवती के गांव आता-जाता रहता था क्योंकि वहां उसके पड़ोसियों की रिश्तेदारी थी. घटना वाली रात गांव में ही किसी की ब्रह्मभोज का कार्यक्रम था. इसी का फायदा उठाकर विशाल खलीलाबाद से अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचा. उसने अंतिमा को मिलने के लिए घर की छत पर बुलाया था, लेकिन तभी लोगों को उनकी मौजूदगी की भनक लग गई.
जानकारी के अनुसार, युवती के परिजनों को इस प्रेम संबंध की जानकारी पहले ही हो गई थी, जिसका उन्होंने विरोध किया था. परिवार ने अंतिमा की शादी कहीं और तय कर दी थी और आगामी जून महीने में उसका विवाह होना था. जब विशाल को इस बात का पता चला, तो वह बेचैन हो उठा और अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर की छत तक जा पहुंचा. पकड़े जाने के खौफ ने उन्हें आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर कर दिया.
हादसे के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की जान बचा ली गई है, लेकिन चोटें काफी गहरी हैं. इधर, महुआडाबर चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें छत से कूदने की सूचना मिली थी. हालांकि, अभी तक प्रेमी या प्रेमिका के पक्ष से किसी ने भी पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है. फिलहाल पुलिस मामले पर नजर रखे हुए है और दोनों का इलाज चल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story