भारत

प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पढ़ें आखिरी शब्द

jantaserishta.com
6 July 2024 9:44 AM IST
प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पढ़ें आखिरी शब्द
x
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना: बिहार की राजधानी पटना के फतुहा में प्रेमी युगल ने जहर खाकर अपनी जिन्दगी को खत्म कर लिया। गुरुवार की रात आठ बजे फतुहा और बुद्धदेवचक स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल अचेत अवस्था मिले थे। इस बात की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि युवती की मौत हो चुकी है। वहीं एनएमसीएच ले जाने के दौरान युवक ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही
है।
युवक-युवती नालंदा जिले के रहने वाले थे। जहर खाने से पहले ही अपने परिजनों को इसकी सूचना दे दी थी। दोनों की उम्र शादी करने लायक नहीं थी। प्रेमी की उम्र 19 जबकि प्रेमिका 18 वर्ष की थी। इधर, अस्पताल पहुंचे परिजन शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिये ले गये। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि किस कारणवश प्रेमी युगल ने आत्मघाती कदम उठाया। फतुहा डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उनके परिजनों से जानकारी जुटाई जा रही है।
आत्म हत्या से पहले दोनों ने अपने घर वालों से बात की। कहा कि हमलोग जहर खा लिये हैं, टाटा-बाय-बाय। अब वापस नहीं लौटेंगे। प्रेमी युगल ने अपने घर वालों को कॉल कर ये बातें कहीं तो सभी अवाक रह गये। इसके बाद उन्होंने दोबारा कॉल किया पर किसी से बात नहीं हो सकी। एनएमसीएच टीओपी में पुलिस को दिये गये अपने बयान में परिजनों ने इस बात का जिक्र किया है।
पुलिस के मुताबिक,प्रथम दृष्टया यह जानकारी मिली है कि प्रेमी युगल कॉलेज जाने के नाम पर घर से निकले थे। फिर दोनों एक जगह मिले और आत्महत्या करने का निर्णय लिया। दोनों ने स्टेशन के आसपास ही जहर खाया। फिर कॉल कर अपने-अपने घरवालों को इसकी जानकारी दी। जब तक घरवाले पहुंचते तबतक काफी देर हो चुकी थी। प्रेमी युगल जहर खाने के बाद रेलवे ट्रैक पर लेट गये। हालांकि उस वक्त कोई ट्रेन उस ओर से नहीं गुजरी थी। इससे पहले ही लोगों की नजर अचेत पड़े युवक-युवती पर पड़ गई। स्थानीय लोगों दोनों को पटरी से किनारे कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story