भारत

इश्क ने उड़ाए होश! लड़की ने अधिकारियों के सामने ही खा लिया जहर, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
10 March 2024 8:25 AM IST
इश्क ने उड़ाए होश! लड़की ने अधिकारियों के सामने ही खा लिया जहर, फिर जो हुआ...
x

सांकेतिक तस्वीर

युवक उसे शादी का झांसा देता रहा।
बस्ती: यूपी के बस्‍ती में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती ने शनिवार को थाना समाधान दिवस में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ही कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने उसे कलवारी सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। डॉक्टर के मुताबिक युवती की हालत सामान्य है। जहर खाने का लक्षण नहीं दिखा है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार को कलवारी थाने में थाना समाधान दिवस की सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान युवती और उसका कथित प्रेमी थाने पर पहुंचे। युवती प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी लेकिन युवक ने इनकार दिया। युवती ने अपने पास रखी एक पुड़िया निकाली और कहने लगी कि वह जहर खा रही है। उसने पुड़िया में रखा पदार्थ खा लिया।
कलवारी थाने में शनिवार को प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी एक युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खा लिए जाने पर हड़कंप मच गया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह चार साल से गांव के युवक से प्रेम करती है। युवक उसे शादी का झांसा देता रहा। विवाह की बात करने पर टालमटोल करता रहा।
इसी बीच युवक पुणे कमाने चला गया। बीते 29 फरवरी को युवती भी पुणे पहुंच गई तो वहां भी युवक ने शादी से मना कर दिया। 4 मार्च को युवती घर लौटी और थाने पर तहरीर दी। वहीं कलवारी सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि युवती की हालत सामान्य है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story