भारत
प्यार, धोखा और कत्ल: परिवार को कमरे में करता बंद, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला
jantaserishta.com
28 Jun 2025 4:48 PM IST

x
अवैध संबंध.
पटना: बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात बंदेया थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव में हुई. मृतक की पहचान दाउदनगर थाना अंतर्गत लाला अमौना गांव निवासी विक्कू के रूप में हुई है.
पुलिस को शुरुआत में यह घटना एक सड़क दुर्घटना लगी, लेकिन जब शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया, तो कई संदेहास्पद बातें सामने आईं. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक के गांव जाकर परिजनों से पूछताछ शुरू की, जिसके बाद पूरा मामला सामने आया.
परिजनों और बच्चों के बयानों ने पुलिस को चौंका दिया. उनके मुताबिक, विक्कू की पत्नी पूजा का कमलेश यादव नामक युवक से लंबे समय से अवैध संबंध था. इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे.
चौंकाने वाली बात यह है कि कमलेश अक्सर विक्कू के घर में घुसकर पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर देता था और पूजा के साथ अवैध संबंध बनाता था. वह परिवार को धमकी देता था कि अगर किसी ने मुंह खोला तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे. परिवार के सदस्य लगातार इस भय के साये में जी रहे थे और कुछ भी बोलने से डरते थे.
अब जब विक्कू की हत्या हो गई है, पूरा परिवार दहशत में है और इंसाफ की मांग कर रहा है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी पूजा को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं, मुख्य आरोपी कमलेश यादव हत्या को अंजाम देकर फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





