भारत
इश्क, शराब और कत्ल: ट्रांसजेंडर के प्यार में पागल थे दो प्रेमी, नशे में चूर होकर एक का हुआ मर्डर
jantaserishta.com
2 April 2026 1:52 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी साक्षर कौशिक की हत्या उसके दोस्तों और ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका ने मिलकर की थी. 30 मार्च को आरोपी दीपक ने साक्षर को परीक्षा में पास होने की पार्टी के बहाने सिकंदराबाद के एक आम के बाग में बुलाया. वहां दीपक, देवेश, शुभम और ट्रांसजेंडर अमन ने शराब पीने के बाद विवाद किया और साक्षर को ईंट-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला.
आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए शव को बाग में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया. यह पूरी वारदात ट्रांसजेंडर से प्रेम संबंधों और उससे पीछा छुड़ाने की रंजिश में अंजाम दी गई. फिलहाल, पुलिस ने हत्यरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
पुलिस जांच में सामने आया कि साक्षर, दीपक और देवेश तीनों ही ट्रांसजेंडर अमन उर्फ अवंतिका से प्रेम करते थे. अमन साक्षर से पीछा छुड़ाना चाहता था, जिसके लिए उसने दीपक के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई. आरोपियों के पास से पुलिस ने मृतक का पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड और हत्या में इस्तेमाल की गई ईंट बरामद की है. पकड़े गए आरोपियों में अमन, देवेश और शुभम शामिल हैं, जिनसे पूछताछ जारी है.
अपर पुलिस अधीक्षक शंकर प्रसाद ने बताया कि देवेश की निशानदेही पर शव बरामद किया गया है. यह मामला न केवल एक जघन्य अपराध है, बल्कि युवाओं में बढ़ती यौन कुंठाओं और अप्राकृतिक संबंधों की ओर खिंचाव जैसे गंभीर सामाजिक सवाल भी खड़े करता है. फिलहाल मुख्य आरोपी दीपक अभी पुलिस की पकड़ से दूर है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





