भारत

प्रेम प्रसंग: युवक का कत्ल, प्राइवेट पार्ट में मारी गोली

jantaserishta.com
14 May 2025 1:19 PM IST
प्रेम प्रसंग: युवक का कत्ल, प्राइवेट पार्ट में मारी गोली
x
फैली सनसनी.
कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक युवक की प्रेम प्रसंग के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई. मामला थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम नरदोली का है, जहां युवक का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला. इस सनसनीखेज हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.
पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक अंकुर का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था. बताया जा रहा है कि बीती रात अंकुर घर से यह कहकर निकला था कि वह बाहर जा रहा है. लेकिन सुबह तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.
तलाशी के दौरान गांव के बाहर एक खेत में अंकुर का शव पड़ा मिला. शव मिलने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके से पुलिस ने एक खोखा कारतूस, घड़ी, साइकिल और अन्य सामान बरामद किया है. वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंकिता शर्मा खुद मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया.
ASP कासगंज राजेश भारती ने बताया- 'हमें सूचना मिली कि नरदोली गांव में एक युवक का शव खेत में मिला है. मौके से खोखा कारतूस बरामद हुआ है. प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है. परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story