भारत

प्रेम प्रसंग: हत्या का बदला हत्या करके लिया, महिला गिरफ्तार

jantaserishta.com
27 Jun 2022 4:56 PM IST
प्रेम प्रसंग: हत्या का बदला हत्या करके लिया, महिला गिरफ्तार
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

जानें पूरा मामला।

प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. आरोप है महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी. इस घटना का पता चलते ही मृतक के भाई और गांववालों ने कथित प्रेमी राम बाबू को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि संतोष (40) और रामबाबू (40) साथ में मजदूरी करते थे. दोनों अच्छे दोस्त थे और साथ में बैठकर शराब पीते थे. पिछले छह महीने से रामबाबू संतोष के घर पर ही रहने लगा था. इस दौरान रामबाबू का संतोष की पत्नी से प्रेम हो गया. जब इस बात की जानकारी उसके पति को हुई तो उसने इसका विरोध करना शुरू कर दिया. दोनों के बीच विवाद होने लगा और महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर संतोष को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया.
रविवार की रात घर के सभी सदस्य खाना खाकर सोने चले गए. प्लान के मुताबिक, रात करीब 3 बजे जब संतोष गहरी नींद में सो रहा था. तभी दोनों ने मिलकर उसका गला दबा दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जब सुबह मृतक के परिजनों को इस घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने रामबाबू की जमकर पिटाई कर दी और उसकी भी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story