
x
हत्या
Ranchi रांची। झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत मानकीढीपा रिंग रोड पर मिले क्षत-विक्षत शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि बिहार के नवादा जिले के रहने वाले कमलेश कुमार की हत्या अवैध प्रेम-प्रसंग के चलते की गई थी।
पुलिस के अनुसार, हत्या की मुख्य आरोपी उसकी शादीशुदा प्रेमिका अंगिता देवी निकली, जिसने अपने पति शिवनाथ कुमार सिंह और सहयोगी साहिल राजा के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। अंगिता का मृतक कमलेश के साथ लगभग डेढ़ साल से संबंध था, लेकिन बाद में कमलेश ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली थी। इसी बात से नाराज होकर उसने हत्या की योजना बनाई।
आरोपियों ने पहले कमलेश को मिलने के बहाने बुलाया और उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके हाथ-पैर तोड़कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बाद में शव को सड़क हादसा दिखाने के लिए हाईवा ट्रक से कुचलकर रिंग रोड किनारे फेंक दिया गया।
3 मई को पुलिस को मानकीढीपा क्षेत्र में शव मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और FSL रिपोर्ट के आधार पर मामले का खुलासा हुआ।पुलिस ने तीनों आरोपियों—अंगिता देवी, उसके पति शिवनाथ कुमार सिंह और साहिल राजा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक हाइड्रा ट्रक, स्कूटी और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
Tagsरांची हत्या कांडटाटीसिलवेप्रेम प्रसंग हत्याअंगिता देवीकमलेश कुमारबिहार नवादाझारखंड पुलिसरिंग रोड शवमर्डर केस खुलासाप्रेम त्रिकोण हत्याजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





