भारत

प्रेम संबंध: पानी भरने घर से निकली लड़की प्रेमी के साथ हुई गायब, लोगों ने बाघ को किया बदनाम

jantaserishta.com
28 July 2022 1:08 PM IST
प्रेम संबंध: पानी भरने घर से निकली लड़की प्रेमी के साथ हुई गायब, लोगों ने बाघ को किया बदनाम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं. जहां शनिवार देर रात पानी भरने घर से निकली लड़की अचानक गायब हो गई. ग्रामीणों को लगा कि लड़की को बाघ उठाकर ले गया फिर पूरे गांव में हल्ला मच गया. तुरंत ही इसकी सूचना वन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई. आनन-फानन में लड़की को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसके लिए वन विभाग ने जयमाला व चंपाकली नाम की दो हथिनियों को उतार. गन्ने के खेतों से लेकर जंगल में नाबालिग को ढूंढने का प्रयास किया गया पर उसका कहीं कुछ नहीं पता चल सका.

वन विभाग ने बाघ के फुट प्रिंट को ढूंढने का प्रसास किया. लेकिन फुट प्रिंट ना मिलने पर इस बात से इनकार कर दिया गया कि लड़की को बाघ उठाकर ले गया. फिर पुलिस ने अलग एंगल से मामले की जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस को पता चला कि गांव का एक लड़का भी उसी दिन से गायब है. फिर लड़के के फोन को सर्विलांस में लेकर जानकारी जुटाई और पुलिस को एक महत्वपूर्ण लीड मिली.
पुलिस ने बीते सोमवार कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ताजपुरवा गांव के रहने वाले सतीश मौर्य के घर से लड़की को उसके प्रेमी व अन्य दोस्तों के साथ उसे बरामद किया. पूछताछ में पुलिस को पता चला कि लड़की का गांव के ही लड़के साथ प्रेम संबंध था. दोनों घरवालों से बचकर भागने की फिराक में थे. इस क्रम में शनिवार शाम दोनों ने प्लान बनाया लड़की पानी भरने के बहाने से घर से निकली और प्रेमी के साथ भाग गई.
इस मामले में पुलिस ने मां की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था. तीनों आरोपियों को (आईपीसी की धारा 363 व 366) अपहरण करने के आरोप में जेल भेज दिया. वहीं बरामद लड़की का मेडिकल करवाया गया. रेप की पुष्टी होने के बाद अन्य धाराओं को भी जोड़ा जाएगा. इस मामले पर जिले के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कहा कि लड़की के गायब होने में शामिल और बाघ का शिकार किए जाने की गलत सूचना देने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story