भारत
रेलवे स्टेशन पर गूंजी किलकारी, महिला ने बच्चे को दिया जन्म, सास-ससुर ने घर से निकाला
jantaserishta.com
27 April 2024 10:49 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
सब्जी विक्रेता की महिला पर नजर पड़ी तो इसकी जानकारी लोगों को दी।
मनोहरपुर: झारखंड के मनोहरपुर रेलवे क्षेत्र में एक गर्भवती महिला द्वारा दो दिनों पहले बिना किसी मदद के नवजात बच्ची को जन्म देने का मामला प्रकाश में आया हैं। महिला दो दिनों से बिना कुछ खाए-पीए बच्चे को लेकर मनोहरपुर प्लेटफार्म संख्या एक में रह रही थी।
शुक्रवार को स्थानीय सब्जी विक्रेता की महिला पर नजर पड़ी तो इसकी जानकारी लोगों को दी। जिसके बाद महिला सावित्री बांडरा को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सहिया पुष्पा मेनन और स्वास्थ्यकर्मियों ने रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है। महिला सावित्री बांडरा ने बताया कि वह सोनुवा के बालजोड़ी पंचायत के नायागांव की रहने वाली है। उसने डेढ़ साल पहले ओड़िशा के कटक निवासी आजाद समद से प्रेम विवाह कर लिया था, पर चार माह पूर्व सड़क हादसे में उसके पति की मौत हो गई।
महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का श्राद्धकर्म होने के बाद सास-ससुर ने उसे घर से निकाल दिया। उसने काफी गुहार लगाई की वह पांच माह की गर्भवती है, पर किसी ने नहीं सुना। ससुराल से निकाले जाने के बाद अपने मायके पहुंची। वहां से भी दो दिनों बाद निकाल दिया गया। मायके से निकाले जाने के बाद वह चार माह तक कटक में इधर-उधर भटकती रही और 24 अप्रैल को उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन से मनोहरपुर पहुंची थी। वहां रात्रि में ही एक बच्ची को जन्म दिया, जिसके बाद सड़क से ब्लेड उठाकर बच्ची का नाड़ खुद काट कपड़ा से बांध दिया।
मनोहरपुर सीएचसी की डॉक्टर प्रियंका ने बताया, अस्पताल में पहुंचने पर जांच के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। दोनों को ऑब्जरवेशन में रखा गया हैं और आगे जांच की जा रही है।
Tagsझारखंडमनोहरपुरनवजात बच्चीप्रेग्नेंट बहूरेलवे स्टेशनJharkhandManoharpurnewborn baby girlpregnant daughter-in-lawrailway station
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





