
x
भोपाल: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस के बीच जोर आजमाईश जारी है। भाजपा के बड़े नेताओं के दौरे हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अमित शाह का मंगलवार को रोड शो होने वाला है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दावा किया है कि इस बार छिंदवाड़ा में कमल खिलने वाला है।
केंद्रीय मंत्री शाह के छिंदवाड़ा प्रवास को लेकर यादव ने कहा, छिंदवाड़ा वो स्थान है जहां लगातार हमें एक के बाद एक अच्छे समाचार मिल रहे हैं। चुनाव की इस बेला में छिंदवाड़ा से कमल खिलने वाला है। हम सब भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते और भाजपा के सारे जवाबदार पदाधिकारी वहां लगे हैं।
छिंदवाड़ा में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होने वाला है। भाजपा ने इस ससंदीय क्षेत्र को जीतने के लिए पूरा जोर लगा रखा है।
इतना ही नहीं बड़ी तादाद में कांग्रेस के नेता दल बदल कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। अमरवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलेश सिंह भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कमलनाथ के सबसे करीबी माने जाने वाले दीपक सक्सेना व उनके बेटे भी अब भाजपा के हो गए हैं। महापौर विक्रम अहाके अब भाजपा के हो चुके हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





